पीलीभीत से टिकट कटने के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी सुर्खियों में बने हुए हैं. आज पीलीभीत से नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन हैं ऐसे में उनके अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हैं. वहीं दूसरी ओर मेनका गांधी को लेकर भी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि पुत्रमोह में वो भी कोई बड़ा कदम उठा सकती है. इस पूरे मुद्दे पर मेनका गांधी का बयान सामने आया है.
बीजेपी ने पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद से ही मेनका गांधी को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे कि वो सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी या नहीं? जिस पर मेनका गांधी ने अपना पक्ष रखा है. हिन्दी अखबार दैनिक जागरण के अनुसार मेनका गांधी ने कहा कि वो सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी.