‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा नहीं होंगी भारती सिंह, बताया उन्होंने नए सीजन में क्यों बनाई दूरी

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नए रूप और कलेवर में OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लौटा है। शो की लगभग पूरी कोर टीम साथ है, पर इस बार भारती सिंह इसका हिस्सा नहीं हैं। भारती कपिल शर्मा के शो में उनकी बुआ के रोल में नजर आ रही थीं। इसके अलावा उन्होंने शो में कई और किरदार निभाए थे। पर नए सीजन में भारती सिंह नहीं हैं। वहीं सुनील ग्रोवर ने नए सीजन से कई साल बाद शो में वापसी की है। क्या भारती और कपिल शर्मा के बीच कुछ खटपट हो गई है? क्यों वह इस बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा नहीं हैं? भारती ने हाल ही इसका जवाब दिया।
भारती सिंह ने इस बारे में हमारे सहयोगी ‘ईटाइम्स’ से कहा, ‘फिलहाल मेरी कपिल भाई के साथ जुड़ने का कोई प्लान नहीं है। लेकिन अगर कुछ होता है, तो मैं जरूर इसमें शामिल होऊंगी। फिलहाल मैं अपने प्रोजेक्ट्स, पॉडकास्ट, ‘डांस दीवाने’ की शूटिंग वगैरह में बिजी हूं। लेकिन अगर मुझे कॉल आएगा, तो मैं जरूर जाऊंगी। फिलहाल, मेरी झोली में काफी चीजें हैं और कुछ नया करने के लिए समय कम है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *