केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले में संदीप घोष समेत छह लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया. वहीं मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट आज रविवार को शुरू हुआ. क्योंकि तकनीकी समस्या के कारण शनिवार को जेल में टेस्ट नहीं हो सका. पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद चार डॉक्टर और एक सिविल वालंटियर समेत बाकी छह लोगों का एजेंसी के दफ्तर में टेस्ट किया गया. प्रेसीडेंसी जेल में मुख्य आरोपी सजंय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हो गया है. कल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले में संदीप घोष समेत छह लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया था. लेकिन तकनीकी समस्या के कारण शनिवार को सजंय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं हो पाया था.