स्टारलिंक के मुद्दे को लेकर BJP का राहुल गांधी पर हमला

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच एलन मस्क ने भी भारतीय राजनीति में माहौल गर्म कर दिया है। सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक की एंट्री को लेकर एलन मस्क द्वारा किए गए ट्वीट पर राहुल गांधी के रिपोस्ट से भाजपा भड़क गई है। केंद्रीय सत्ताधारी पार्टी की तरफ से मुख्य विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए कहा गया है कि यह ‘मोदी और मीर जाफर की लड़ाई है।’ बता दें, एलन मस्क ने सार्वजनिक रूप से भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के ऊपर स्टारलिंक की भारत में एंट्री रोकने का आरोप लगाया था। इसके बाद राहुल गांधी ने उनके पोस्ट को रिपोस्ट किया था।

शनिवार को राहुल गांधी के उस रिपोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ बड़ा हमला किया गया। भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने इसे ‘मोदी और मीरजाफर’ की लड़ाई करार दिया? उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के पुराने बयानों को कोट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 2025 के अंत तक भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा रही थी। लेकिन अब जब मामला सामने आया है, तो वह एलन मस्क के समर्थन में जाकर खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और जयराम रमेश स्टारलिंक को लेकर कहते हैं कि मोदी जी सरेंडर कर गए अमेरिका के सामने। और कल राहुल गांधी ने क्या कहा… वेलकम टू इंडिया एलन। यह मोदी बनाम मीरजाफर की लड़ाई है। यह कुछ ऐसे लोग हैं, जो सत्ता के लिए देश को भी गिरवी रख सकते हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *