कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके, सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिए जाने के बाद नए कप्तान की घोषणा हो गई है। अभिजीत दीपके ने एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए ऐलान किया कि अब इस आंदोलन की अगुआई आजिंक्य शिंदे करेंगे। दीपके की तरह महाराष्ट्र और आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ाव रखने वाले शिंदे सीजेपी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी हैं।
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन के लिए सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका जब शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे तो विमान के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर लैंड होने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। तीनों नेताओं को पुलिस ने विमान के भीतर जाकर डिटेन किया, जब वे अपनी सीट से उठ भी नहीं पाए थे।