शिव राम कला मंच द्वारा तीसरे दिन राम बनवास नाइट प्रस्तुत

जालंधर, (विक्रम )-शिव राम कला मंच (रजि ) श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा दशहरा ग्राउंड में तीसरे दिन राम बनवास नाइट प्रस्तुत की गई। नाइट का उद्घाटन स रमणीक सिंह रंधावा। पूर्व लोक सभा हल्का इंचार्ज आप ने किया। अपने संबोधन में स रमणीक सिंह ने युवावों को नशे का त्याग करके प्रभु श्री राम के बतये मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। नाइट की शुरुआत में राजा दशरथ द्वारा राम के राजतिलक की घोषणा की जाती है जिसे मंथरा (राधिका ) सुन लेती है व अपनी प्यारी रानी को कैकई ( गुरदास बोलिना) को सारी बात बताती है और राजा दशरथ (प्रदीप बीटी ) से अपने दो वर मांगने को कहती है।रानी कैकई वैसा ही करती है जैसा उसे मंथरा कहती है । कोप भवन का यह दृश्य डायरेक्टर रजनीश कुमार की देखरेख में बहुत ही सुंदर फिल्माया गया। रानी कैकई राजा दसरथ से अपने दो वर पूरे करने के लिए राजा को उकसाती है। राजा रानी कैकई को अपना राज पाठ सब देने को तैयार होता है पर वोह राम (कार्तिक ) को बनवास ना भेजने के लिए कहते है पर रानी कैकई नही मानती ओर अपनी हठ मनवाती है। दशरथ के बेहतरीन रोल में प्रदीप बीटी ने अमिट छाप छोड़ी जबकि कैकई का खूबसूरत रोल गुरदास बोलिना द्वारा निभाया गया। दर्शकों ने इस नाइट की भूरभूर प्रसंसा की। नाइट का शुभारंभ स रमणीक सिंह रंधावा, प्रसिद्ध कमेडियन संदीप पाटिल, गुरप्रीत कौर ज़िला वाइस अध्यक्ष वोमेन ने ज्योति प्रज्वलित करके व रिब्बन काट कर के किया। विशेष अतिथि दमनदीप। पतीला जी ने अपनी कमेडियन द्वारा लोंगो को खूब हंसाया। यहाँ डायरेक्टर रजनीश कुमार, सहायक डायरेक्टर, सरप्रस्त सतपाल भगत, धीरज सहगल, प्रधान हरजीवन गोगना, निर्दोष कुमार, कृष्ण लाल, संजीव भगत मीडिया प्रभारी आप, अमरीक सिंह मीका वार्ड अध्यक्ष, विशाल भला, सतनाम अरोड़ा,स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री, कुलविंदर सिंह हीरा, अमनदीप हैरी, प्रदीप बीटी, कार्तिक भगत, शिवम भगत शिवम कालिया, कृष्ण सोंनी मनी, रजनीश सोंनी, निखिल, शुभम भगत , जगदीश बिट्टा, कीमती भगत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *