जालंधर, (संजय शर्मा)-वोल्ट क्रिकेट एकैडमी ने रेडबुल क्लब को हराया वोल्ट क्रिकेट एकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पहले 20 ओवर में 190 रन बनाए जिसमें अभिषेक बजाज ने 50, विवान कुमार ने 108 और वंश भट्टी ने 20 रन बनाए। जवाब में रेडबुल की टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई जिसमें आर्यन अरोड़ा ने 3 विकेट लिए और अभिषेक बजाज, अमन तिवारी, नितिन जनागल ने 2 विकेट लिए। इस प्रकार 50 रन से हराया। इस मौके पर सीआईए स्टेट इंचार्ज पंजाब संदीप धामी मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित थे।