राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंड

नई दिल्ली, पिछले कुछ दिनों से मौसम में कई बार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कभी कोहरे के साथ सर्द हवा लोगो को कंपकपाने लगती है, तो कभी हल्की धूप राहत देती है। राजधानी में लगातार पड़ रही ठंड से दिल्ली और एनसीआर के लोगों को फिलहाल रहात नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में आज शनिवार को आसमान में बादल रह सकते हैं। 30 और 31 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि उसके बाद राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं अब इस ठंड का असर गेहूं और सरसों की फसलों पर भी पड़ रहा है।पोधों की पत्तियां पीली पड़ती जा रही हैं। जो कहीं न कहीं भारी नुकसान की ओर इशारा कर रही हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते 2 दिनों की बात करें तो राजधानी में आसमान में बादल थे। कल 29 जनवरी को दिल्ली के लोगों को बारिश देखने को मिल सकती है। यहां के तापमान की बात करें तो आज सुबह 5 बजे के करीब दिल्ली के बाहरी इलाके नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और पालम इलाके में तापमान 6 डिग्री रहा। वहीं विजिबिलिटी की बात करें तो वो 500 मीटर थी। दिल्ली प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के नेता का कहना है कि यहां पड़ रही लगातार ठंड अब किसानों के लिए सर दर्द बन गई है। खेतो में लगी गेहूं और सरसों की फसल खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि फसल के लिए भी ठंड पड़ना जरूरी है, लेकिन अगर इसी तरह ठंड जारी रही तो सारी फसलें खराब हो जाएंगी। किसानों को अपनी फसल सरसों और गेहूं को बचाने और अच्छी फसल के लिए इंद्र देवता से हल्की बारिश की आशा है। जिसकी आशंका मौसम विभाग ने भी जताई है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी दिल्ली के मौसम को प्रभावित करती है। इसी के चलते दिल्ली वासी सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *