सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एंट्री मारने वाले एक्टर सैफ अली खान ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें 56 साल के सैफ अली खान शर्टलेस होकर योग करते दिख रहे हैं। खुले आसमान के नीचे सैफ अली खान शर्टलेस होकर सूर्य नमस्कार करते दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो पर करीना कपूर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक उनकी तारीफ कर रही हैं।
सैफ अली खान के इस वीडियो में उनकी फिटनेस साफ नजर आ रही है। सैफ के इस पोस्ट से इतना साफ है कि उनके वर्कआउट में योग की खास जगह है। इस क्लिप को शेयर करते हुए, सैफ ने अपने रूटीन को रीसेट करने के बारे में बात की है। वीडियो में सैफ पहाड़ों के किनारे बने रेजॉर्ड में खुले मैदान में योग करते दिख रहे हैं।