पंजाब सरकार ने बर्लटन पार्क में हॉकी प्रशंसकों के लिए गर्मजोशी भरे आतिथ्य और विश्व स्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं

जालंधर, ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, बर्लटन पार्क में चल रही ‘एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी’ एक शानदार उत्सव का रूप धारण कर गई है, जिसका श्रेय पंजाब सरकार और जिला प्रशासन जालंधर द्वारा किए गए बेहतरीन प्रबंधों और गर्मजोशी भरे आतिथ्य को जाता है। हरे-भरे वातावरण, रौनक भरे माहौल और आधुनिक सुविधाओं ने इस क्षेत्र के सबसे बड़े खेल आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में बदल दिया है।

जिले भर से प्रशंसक इस उत्सवपूर्ण माहौल का आनंद लेने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा स्टेडियम के नजदीक विशाल सार्वजनिक पार्किंग की व्यवस्था की गई है और साथ ही खाने-पीने के लिए बेहतरीन फूड कोर्ट भी स्थापित किए गए हैं। यहां दर्शक विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के साथ-साथ बाहर लगाई गई बड़ी एल.ई.डी. स्क्रीन पर हॉकी के लाइव मुकाबलों का लुत्फ भी उठा रहे हैं।

रात होते ही स्टेडियम सजावटी रोशनी से जगमगा उठता है, जो वहां मौजूद हजारों लोगों के लिए मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। हर छोटी से छोटी बात का बारीकी से ध्यान रखते हुए किए गए प्रबंधों के चलते मेजबान शहर खेल प्रेमियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *