रिपेयरिंग के काम को लेकर 6 घंटे बिजली बंद

जालंधर, रिपेयरिंग के काम को लेकर 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार एस/एसटीएन 66 केवी फोकल प्वाइंट नंबर 1 जालंधर में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान फोकल प्वाइंट उद्योग, उद्योग नगर, फाजिलपुर, गद्दईपुर, स्वर्ण पार्क, गुरु अमर दास नगर, कालिया कॉलोनी, बाबा मोहन दास नगर, औद्योगिक क्षेत्र, कैनाल रोड, दादा कॉलोनी, संजय गांधी नगर, सैनी कॉलोनी आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके साथ ही 11 केवी यूनिक (श्रेणी -2)1, 1 केवी भारत (श्रेणी), हरगोबिंद नगर, परशुराम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, खालसा रोड, जेएमपी चौक, डीआरपी, यूनिक, औद्योगिक क्षेत्र, काली माता मंदिर रोड, गौशाला रोड, ट्रिब्यून, बुलंदपुर रोड,  तोगड़ी रोड, पठानकोट रोड, औद्योगिक क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *