प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है : राकेश राठौर

जालंधर, (संजय शर्मा )-पूर्व मेयर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने सभी के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की 101वीं कड़ी का प्रसारण देखा, जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अमित भाटिया, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह गोरा, कुणाल गोस्वामी, राजन शर्मा, नितिन बहरोल, नीरज गुप्ता, वरुण नागपाल, सनी भगत, विश्व महेंद्रु, यजीत हुरिया, मनीकुमार ,करण शर्मा, उपस्थित थे।

राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’ लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति जनसंवाद की दुनिया में एक मील का पत्थर बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी देशवासियों से सीधा संपर्क स्थापित करके, उन्हें अनेक विषयों पर न केवल जागरूक करते है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीयता तथा समाजिक कर्तव्यों हेतु प्रेरित भी करते हैं। चाहे वह स्वच्छता का विषय हो, युवा संगम या फिर जल संरक्षण, जय विज्ञान जय किसान, का विषय हो, मोदी जी ने राजनीतिक विषयों को छोड़ कर सार्वजनिक जीवन से जुड़े लगभग हर पहलू पर अपनी बात बड़े प्रभावी तरीके से जनता के समक्ष रखी है और जनता ने भी उसे अपने जीवन में उतारने की भी कोशिश की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम सफलता के नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत की सामूहिक भावना को प्रदर्शित करने वाली और प्रेरक यात्राओं के बारे में बताने वाली इस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए तथा हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। राकेश राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर एक अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *