जालंधर, प्रदेश के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सोमवार सुबह रामा मंडी चौक पर छापेमारी कर बिना दस्तावेज चल रही निजी बसों को पकड़ा। जालंधर के आरटीए समेत चंडीगढ़ से आए दो एडिशनल एसटीसी एवं ट्रैफिक पुलिस के साथ जब लालजीत सिंह भुल्लर ने निजी बसों को चेकिंग के लिए खड़ा करवाना शुरू किया तो हड़कंप मच गया।
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार सिंह हैनरी एवं मौजूदा कांग्रेसी विधायक जूनियर हेनरी के स्वामित्व वाली करतार बस कंपनी की बसों को रुकवाया गया और इसी मौके पर चंडीगढ़ से आ रही बादल परिवार के स्वामित्व वाली आर्बिट कंपनी की वोल्वो बस भी रुकवा ली गई। ड्राइवर कंडक्टर की वर्दी से लेकर रोड टैक्स, आरसी, इंश्योरेंस आदि सारे दस्तावेज किए गए।