जालंधर, (संजय शर्मा)- मई समाज सेवा को समर्पित संस्था शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा रामायण ज्ञान व सचित्र प्रतियोगिता 28 मई को होगी। जानकारी देते हुए प्रधान रजनीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 साल से लेकर 16 वर्ष आयु तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस में करवाई जाएगी। श्री रजनीश ने बताया कि मंच द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन किये जाते है जिससे समाज मे होनहार, योगमय, व धार्मिक प्रवृत्ति के बच्चे बन कर देश का नांम रोशन करे। इसी श्रंखला में यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है जिस में इलाके के सभी स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तैयारियों व रूपरेखा को लेकर एक मीटिंग्ग सरप्रस्त सतपाल भगत के निवास पर हुई। इस शुभ अवसर पर संस्थापक व प्रधान रजनीश कुमार, सरप्रस्त सतपाल भगत, आप नेता अमरीक सिंह मीका, संरक्षक हरजीवन गोगना, अशोक जोन्द्रा, सीनियर उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह हीरा, उप प्रधान धीरज सहगल, कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, विवेक कुमार, शिवम कालिया, कार्तिक कुमार,विशाल , वरिंदर सिंह, राजेश सोनी, संजीव टोनी, मंजीत कुमार टिम्सन, दीप अरोड़ा समेत सभी सदस्य कलाकार उपस्थित थे।