भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ जून में होने वाले टेस्ट मैच और वनडे सिरीज़ के लिए टीम का एलान कर दिया है. भारतीय टीम अगले महीने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेलेगी. विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को वनडे टीम से ड्रॉप किया गया है, जबकि उन्हें टेस्ट टीम की उप-कप्तानी से हटा दिया गया है. हालांकि उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली है. ऋषभ की जगह वनडे में ईशान किशन को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है. इसके अलावा वनडे में प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे जैसे नए चेहरों को मौक़ा मिला है. प्रिंस घरेलू क्रिकेट में दिल्ली से, जबकि आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हैं. वहीं गुरनूर बराड़ घरेलू क्रिकेट में पंजाब और इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं और हर्ष दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया है. टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पड्डिकल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथर, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल. वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.