जालंधर,पूर्व कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी ने महिला से बदतमीजी कर उनके साथ धक्केशाही करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए पीड़िता नीतू सहगल ने बताया कि वह पानीपत की रहने वाली हैं और उनकी एक कोठी जालंधर के न्यू देओल नगर में भी है। जो उन्होंने रमन बहल को पिछले करीब 3 वर्ष से किराय पर दी हुई है। रमन बहल उनकी कम्पनी में ही नौकरी करता है। कारोबार में आई मंदी व पति के बीमार हो जाने पर उन्होंने पैसों की आवश्यकता के चलते उन्होंने रमन बहल को किराय पर कोठी खाली करने को बोला और उन्होंने उसे बेचकर पैसे वसूलने का सोचा। लेकिन रमन बहल की शायद नीयत में ही खोट थी।नीतू सहगल ने आगे बताया कि कोठी खरीदने पश्चात वह पहली बार जब पिछले दिनों जालंधर आई तो उन्हें तो घर की लोकेशन भी नहीं याद थी कि वह सिद्धि वहाँ पहुँच जाती। उन्हें लोकेशन भी रमन ने व्हाट्सप्प पर भेजी जिस को देख वह मौके पर पहुंची तो उनके पहुंचने पश्चात कांग्रेसी पूर्व विधायक राजिंदर बेरी अपने गनमैन व समर्थकों सहित मौके पर आ गए व उन्हें अकेली महिला देख पहले बदतमीजी की फिर धक्के मारे व तत्पश्चात उन्हें अपने ही घर से बहर निकाल दिया और देख लेने की धमकी दी।
नीतू ने आगे बताया कि इस बारे उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दत्ज करवा दी है। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उचित कार्यवाही होगी। वह मीडिया से गुहाट लगाती हैं कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए ताकि राजिंदर बेरी का असली चेहरा जनता के सामने आ सके। जालंधर वासियों को पता चल सके कि राजिंदर बेरी कैसे महिलाओं के साथ बदतमीजी करता है। उन्होंने बताया कि उन्हें मालूम चला है कि न्यू देओल नगर तो उनके हल्के में भी नहीं आता।