नागालैंड में पहली बार महिला विधायक हेकानी और क्रुसे जीती

Kohima -नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की हेकानी जाखालू दीमापुर III सीट जीतकर नगालैंड की पहली महिला विधायक बन गई हैं। हेकानी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एजेटो झिमोमी को 1536 वोट से हराया। 47 साल की हेकानी को 14,395 वोट मिले। वे 7 महीने पहले ही राजनीति में आई हैं।
जाखलू को 14,395 वोट मिले, वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अजेतो झिमोमी को 12,859 वोट मिले। इसके साथ ही एक अन्य महिला उम्मीदवार एनडीपीपी की सल्हौतुओनुओ क्रूस भी पश्चिमी अंगामी सीट से आगे चल रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार दोपहर 2.10 बजे शेयर किए गए मतगणना रुझानों के अनुसार, भाजपा ने दो और एनडीपीपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की एक अन्य महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *