हुंडई की फ्लैगशिप SUV अल्काजार को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसे देश की सेवा करने वाले जवान के लिए उपलब्ध करा दी है। इन जवानों से इस कार की कीमत पर GST का एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। इस वजह से इस कार पर टैक्स के लगने वाले 1.51 लाख रुपए बच जाएंगे। इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीद पाएंगे।
CSD पर इस सेडान के कुल 13 वैरिएंट मिल रहे हैं। अल्काजार के बेस वैरिएंट Prestige 7S की शोरूम पर कीमत 16,77,500 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 15,55,943 रुपए है। यानी बेस वैरिएंट पर 1,21,557 रुपए की बचत होगी। वहीं, Signature (O) 6S वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 20,92,500 रुपए है। वहीं, CSD पर इसकी कीमत 19,40,871 रुपए है। यानी इस पर 1,51,629 रुपए की बचत होगी।