मोदी सरकार की ओर से एक नया चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है। यह नया पोर्टल केंद्र सरकार के संचार साथी पोर्टल के तहत काम करेगा। इस पोर्टल से फर्जी कॉल और मैसेज करके लोगों के ठगने वालों पर कार्रवाई की जा सकेगी। बता दें कि Chakshu का हिंदी मतलब आंख (Eye) होता है। इस पोर्टल को यूनियन मिनिस्टर ऑफ कम्यूनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेंशन अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया है। इसके अलावा डिपॉर्टमेंट ऑफ टेलिकॉम्यूनिकेशन यानी DoT का डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से साइबर क्राइम और बैंकिंग फ्रॉड को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।