क्या आपको पता है कि भारत के 10 सबसे रईस लोग कौन हैं? अब जबकि देश की अर्थव्यवस्था में लगातार शानदार ग्रोथ हो रही है तो आपके मन में इस सवाल का उठना वाजिब है। बता दें कि Forbes 2024 World’s Billionaries list में इस साल रिकॉर्ड 186 भारतीयों ने अपनी जगह बनाई। जबकि पिछले साल यानी 2023 में यह आंकड़ा 169 था। उम्मीद के मुताबिक, इस लिस्ट में देश के दो सबसे बड़े कारोबारी अडानी-अंबानी ने अपनी जगह बनाई रखी है।
देश में सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी जगह नंबर 1 पर बरकरार रखी है। टॉप-10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी, शिव नाडर जैसे लोग शामिल हैं। आज हम आपको बता रहे हैं Forbes Real-Time billionaries लिस्ट के मुताबिक वर्तमान में कौन है देश के सबसे अमीर लोग।