मान सरकार में पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट और जंगलराज जैसे हालात–आरती राजपूत

जालंधर, जिला भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति के मजबूत सशक्तिकरण के लिए शहर के वेस्ट हल्के में बस्ती दानिशमंदा चौक से श्री गुरु रविदास महाराज जी के मंदिर तक पैदल मार्च करके वंदन यात्रा निकाली।इस अवसर पर महिला शक्ति ने महिला शक्ति जिंदाबाद,मोदी जी को जय श्री राम,मान सरकार मुर्दाबाद,ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजमान हो उठा।इस अवसर पर आरती राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान दिलाया है।उन्होंने महिला को परिवार की मुखिया बना कर महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही हैं और मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उनको लागू भी किया है। उन्होंने कहा कि एक भाजपा सरकार ऐसी है जहां महिला सुरक्षित तो है ही है वह राज्य नशा मुक्ति भी है इसी के साथ ,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाएं आगे बढ़ी है और ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर क्षेत्र में महिलाएं आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार लाओ और प्रदेश को नशा मुक्त बनाओ। उन्होंने पंजाब की मान सरकार पर जमकर बरसते हुए बोला कि प्रदेश में आम जनता कहीं भी सुरक्षित नहीं है। स्कूल, कॉलेज, बाजारों और कार्यालयों में महिलाओं और आम लोगों के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है और मान सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह से फेल साबित हुई हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात बने हुए हैं।उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ ममता बनर्जी सरकार में पश्चिम बंगाल में अन्याय हो रहा है और पुलिस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारों पर काम कर रही है और महिलाओं का शोषण हो रहा है।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर में पार्टी विजय पताका लहराएगी और 400 से ज्यादा सीटें जीत कर केन्द्र में मोदी सरकार तीसरी बार इतिहासिक जीत दर्ज करेगी।इस अवसर पर मोर्चा महामंत्री शमा चौहान और शालू, प्रवीण शर्मा, सुमन सहगल, कमलजीत गिल, प्रवीण भारती, सुषमा, पूनम, ज्योति कुमारी, दीपाली बागड़िया, सीमा रानी, नीतीश, कंचन शर्मा, अंजू बाला, कृष्णा, बागशो, शांति, पल्लवी आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *