बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) कुछ समय पहले ही माता-पिता बने हैं। उनकी बेटी का नाम देवी (Devi) है। इन दिनों बिपाशा बेटी देवी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आइए आपको भी दिखाएं उनकी बेटी की एक प्यारी सी झलक।
आपको बता दें कि, हाल ही में बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी देवी की नर्सरी का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देवी बहुत ही क्यूट लग रही हैं। देवी की पिंक और व्हाइट कलर की नर्सरी बहुत खूबसूरत है। आप देख सकते हैं कि देवी का बेड पिंक कलर का है, जिसमें वह पेट के बल पर बेड लेटकर मस्ती कर रही हैं। लेकिन वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, ‘ब्लिस. #देवी बसु सिंह ग्रोवर #दुर्गा #एक ओंकार।’