गढ़ा रोड स्थित क्रिस्टल प्लाजा मार्किट में पुलिस ने Sence Spa Center पर छापेमारी

जालंधर, गढ़ा रोड स्थित क्रिस्टल प्लाजा मार्किट में पुलिस ने Sence Spa Center पर छापेमारी की है। मसाज सेंटर से पुलिस के CIA स्टाफ ने कई युवक युवतियों को हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस पकड़े गए लोगों के बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी वह जांच कर रहे हैं कुछ नहीं बता सकते। CIA स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि Sence Spa Center में मसाज के नाम पर कुछ और ही धंधा चल रहा है। इसी सूचना पर CIA स्टाफ ने पहले सारे मामले को वेरिफाई किया और उसके बाद रेड की। CIA स्टाफ ने युवक युवतियों को पकड़ने के बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 7 को सूचना दी। पुलिस सभी को थाने में ले गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *