फ्लाईओवर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

जालंधर,  होशियारपुर रोड शेखे गांव फ्लाईओवर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल नगर निवासी 38 साल के अमित नरूला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित बाइक पर घर से काम के लिए फैक्ट्ररी जा रहे थे जैसे ही लंबा पिंड चौक के नजदीक शेखे गांव फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
ट्रक की चपेट में आने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक पप्पू ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर से सामान छोड़कर वापिस होशियारपुर जा रहा था। इस दौरान यह घटना हुई। मौके पर सूचना पुलिस अधिकारी पहुंच गए है और ट्रक ड्राइवर को काबू कर मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है। परिवार में मृतक के दो बच्चे है। बता दें कि लंबा पिंड जडू सिगा रोड पर हुए हादसे में मृतक अशोक नरूला ने हादसे के दौरान हेलमेट भी पहना था लेकिन हैलमेट उसकी जान नहीं बचा सका और गिरने से हेलमेट टूट गया और इसी वजह से मृतक का सिर कुचला गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *