पटना, बक्सर रेल हादसे के बाद अब मुआवजे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खैरात ना बांटे। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैं आपकी संवेदना जानता हूं। आपकी संवेदना जागती है मस्जिद में, यहां नहीं जगता है। यहां तो आपकी आत्मीयता भी नहीं जागती है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि संवेदना पैसों का ना दिखाएं, ये अच्छा नहीं लगता है। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैं आपकी संवेदना जानता हूं। आपकी संवेदना जागती है मस्जिद में, यहां नहीं जगता है। यहां तो आपकी आत्मीयता भी नहीं जागती है। आत्मीयता के नाम पर मैंने देखा कि रेल हादसे के बाद उस राज्य के मुख्यमंत्री घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं, लेकिन यहां तो मुख्यमंत्री को छोड़िए कोई एक मंत्री भी नहीं पहुंचा। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि संवेदना पैसों का ना दिखाएं, ये अच्छा नहीं लगता है।