गुरदासपुर। सरकारी कॉलेज के बंद पड़े रिहायशी क्वार्टरों से संदिग्ध हालत में 20 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने का संदेह जताया जा रहा है। शव के पास खून व सरिंज पड़ी मिली है। मृतक की पहचान रोहित के तौर पर हुई है, जो अपने राजस्थान के रहने वाले परिवार के साथ लंबे समय से गुरदासपुर में रह रहा था। मृतक पुराने कपड़े बेचने का काम करता था।