ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय रक्षा मंत्रालय का पहला रिएक्शन
रक्षा मंत्रालय की ओर से भारतीय सेना की ओर से की गई एयरस्ट्राइक पर कहा गया, ”भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है, जो बर्बर पहलगाम आतंकी हमले का एक सटीक और संयमित जवाब है, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोगों की जान चली गई थी. पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित हमले किए गए, जिसमें सीमा पार आतंकी योजना की जड़ों को निशाना बनाया गया. महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, जो भारत के नपे-तुले और गैर-उग्र दृष्टिकोण को दर्शाता है. यह ऑपरेशन अनावश्यक उकसावे से बचते हुए अपराधियों को जवाबदेह ठहराने के भारत के संकल्प को रेखांकित करता है.”