इस्लामाबाद: भारतीय एयरफोर्स ने बुधवार तड़के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कब्जे कश्मीर और दूसरे वाले क्षेत्रों में एयर स्ट्राइक की है। भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, बिंबर, सियालकोट, चक अमरू, मुरीदके और बहावलपुर में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान की सेना ने भारत के हमलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि ये अटैक भारतीय हवाई सीमा से ही किए गए हैं। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के जवाब में भारत की ओर से ये कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान ने इन हमलों की निंदा की है और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस ताजा कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।