कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने आर्टिकल 370 के नाम पर लोगों को गुमराह किया

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (7 मार्च) को जम्मू-कश्मीर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने आर्टिकल 370 के नाम पर लोगों को गुमराह किया है. केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी श्रीनगर में बख्शी स्टेडियम में पहुंचे पीएम मोदी ने यहां 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने यहां पर ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
आर्टिकल 370 के मुद्दे पर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टियों और कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर आज खुलकर सांस ले रहा है. बंदिशों से ये आजादी आर्टिकल 370 हटने के बाद आई है. दशकों तक कांग्रेस और उसके साथियों ने आर्टिकल 370 के नाम पर लोगों को गुमराह किया. उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 से फायदा जम्मू-कश्मीर को नहीं, बल्कि कुछ राजनीतिक परिवारों को था, जो इसका लाभ उठा रहे थे.
आर्टिकल 370 हटने के पांच साल बाद कश्मीर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की आवाम ये सच्चाई जान चुकी है कि उनको गुमराह किया गया था. कुछ परिवारों के फायदे के लिए जम्मू कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया गया था. युवाओं को मिल रहे अवसर के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि आज आर्टिकल 370 नहीं है, इसलिए जम्मू कश्मीर के युवाओं की प्रतिभा का पूरा सम्मान हो रहा है, उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं. आज यहां सबके लिए समान अधिकार भी हैं, समान अवसर भी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *