पिछले दिनों हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup) का खुमार युवाओं ही नहीं बच्चों और बुजुर्गों के सिर चढ़कर बोला. एक- एक कर 10 मैचों में जीत के बाद जब टीम इंडिया फाइनल में पहुंची तो हर भारतीय को उम्मीद थी कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच में भारतीय टीम परचम लहराएगी. मगर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इससे करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिल भी टूट गए.
खैर, मैच खत्म होने के बाद अक्सर कमेंटेटर्स को खिलाड़ियों के तरीके पर एनालिसिस करते देखा जाता है. लेकिन हाल में एक फैन ने जो एनालिसिस किया वह इतना मजेदार और बारीक था कि तेजी से वायरल हो गया.