बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने टीचर भर्ती के दूसरे चरण के लिए परीक्षा तारीखों का एलान कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने बीपीएससी के टीचर और हेडमास्टर पद के लिए आवेदन किया हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – bpsc.bih.nic.in. यहां से परीक्षा और नौकिरयों को लेकर जरूरी अपडेट भी पता किए जा सकते हैं. एग्जाम शेड्यूल का डायरेक्ट लिंक नीचे भी साझा किया गया है.