800 करोड़ की मालकिन का 839 करोड़ का हार

​मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बिजनेस के क्षेत्र में नाम कमाने के साथ ही अपने फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब चाहे उनके घर में कोई शादी-पार्टी हो या फिर ग्लोबल इवेंट, हसीना सजने- संवरने का मौका नहीं छोड़तीं। ऐसे में मेट गाला के अपने लुक को लेकर वह कैसे कोई कमी करतीं। तभी तो उन्होंने हीरों में लदकर सारी लाइमलाइट ही लूट ली।

मेट गाला में पहले भी अपना जलवा बिखेर चुकी ईशा ने इस बार भी टेलर्ड फॉर यू ड्रेस कोड को फॉलो करते हुए अपने लुक के एक्सपेरिमेंट किया। लेकिन, यहां उनके कपड़ों से ज्यादा लाइमलाइट नवाबनगर के महाराजा से इंस्पायर्ड डायमंड नेकलेस ने चुरा ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, 800 करोड़ रुपये की मालकिन का ये हार 839 करोड़ रुपये का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *