अजीत नगर में शहीदी दिवस को समर्पित किया एक विशाल कार्यक्रम आयोजित

जालंधर, (संजय शर्मा)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस को समर्पित  23 मार्च तक चलने वाले शहीदों की धरती पंजाब को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए संकल्प दिवस के रूप में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है उसी कड़ी में आज अजीत नगर में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों राष्ट्र भक्तों ने भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सिकल्प लिया की पंजाब की धरती को भ्रष्टाचार व नशे की दलदल से निकलने के लिए अपना अपना योगदान देंगे

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब के प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को यही सच्ची श्रद्धांजलि है कि पंजाब की धरती को भ्रष्टाचार व नशे की दलदल से निकालने के लिए हर पंजाब वासी को निस्वार्थ सेवा करने के लिए आगे आना होगा और उन्होंने कहा कि पूरा सप्ताह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने सैकड़ो कार्यक्रम नशा मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब को बनाने के लिए किए सभी सामाजिक संस्थाओं का इस कार्यक्रम के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं का स्कूलों के प्रिंसिपलों का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर बृजमोहन शर्मा,गुरजीत सिंह,विजय चौहान,ओंकार सिंह, राम पाल वर्मा, बावा वर्मा, राघव शर्मा, बीरबल शर्मा,रवि कुमार,वनीत शर्मा, परमजीत सिंह,दिनेश कुमार,राजिंदर शर्मा, राज कुमार भट्टी, नवीन भल्ला, पवन लूथरा,जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *