हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में चार सीट पर चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव के साथ प्रदेश में छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की भी घोषणा हो चुकी है. लोकसभा चुनाव से पहले नेता अपनी पार्टी से वफादारी भूल दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से बगावत करने वाले छह बागी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना कुनबा बड़ा कर लिया है. इसे हिमाचल भाजपा के ऑपरेशन लोटस की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।