सीवरेज समस्याओं को लेकर इलाकावासियों ने किया रोष प्रदर्शन

जालंधर कैंट (रोजाना आजतक)- रामामंडी के अंतर्गत आते एकता नगर मे सीवरेज जाम की समस्याओ को लेकर आज इलाकावासियों ने प्रशासन सहित पार्षद व विधायक के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इलाकावासियो ने बताया कि इलाके मे लंबे समय से सीवरेज जाम की समस्या चली आ रही है, जिसके बारे मे पार्षद सहित विधायक को भी अवगत करवाया गया। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नही की गई। घरों के आगे गंदगी फैली रहती है। जिसके कारण घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो जाता है। इस मौके पर आलोक बसरा, बलदेव सिंह, हजूरी सिंह, अमरजीत सिंह, परमिन्दर सिंह सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर पार्षद पति विजय दकोहा ने कहाकि समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *