बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. कोई सीधे जमीनी स्तर पर किसानों संग बैठकर धरना दे रहा है तो कोई आर्थिक मदद करने की कोशिश में लगा है. अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है.हाल ही में स्वरा भास्कर सिंघु बॉर्डर पर पहुंच गई थीं. किसान आंदोनल का एक बड़ा केंद्र बन चुका सिंघु बॉर्डर पर स्वरा ने लंबा समय बिताया और वहां बैठे किसानों का हौसला भी बढ़ाया. सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर की कुछ तस्वीरें वायरल हैं. खुद स्वरा ने उन तस्वीरों को शेयर कर किसानों की जमकर तारीफ की है. उन्होंने ट्वीट कर किसानों के बुलंद हौसलों की तरफदारी की है.ट्वीट में लिखा है- किसानों का हौसला, उनका दृढ़ निश्चय देख काफी अच्छा लगा. ये दिन बेहतरीन रहा. तस्वीरों में स्वरा धरना दे रहे किसानों संग ही बैठी हुई हैं. वे बातचीत भी करती दिख दिख रही हैं.