विधायक सुशील रिंकू, मेयर जगदीश राज राजा चार गलियों का उद्घाटन किया

जालंधर, (विशाल)-वार्ड नंबर 74 के न्यू रसीला नगर में  चार गलियों का उद्घाटन विधायक सुशील रिंकू, मेयर जगदीश राज राजा, पार्षद मदन लाल खिंदर ने किया। वेस्ट हल्के के वार्ड नं 46 में 22 लाख लागत से कंक्रीट की सड़कें बनाने के काम का उद्घाटन वार्ड निवासियों ने किया इस मौके पर विधायक सुशील रिंकू, मेयर जगदीश राजा, पार्षद अनिता रानी व पार्षद मदान लाल खिंदर,पार्षद पति कुलदीप मिन्टू भी उपस्थित थे विधायक रिंकू ने कहा कि की जल्द ही वेस्ट हल्के करोड़ों रुपये के विकास कार्य  की शुरआत कर रहे है, जिसमें मास्टर गुरबंत्ता सिंह मार्ग, काला सिंघा रोड, बाबू जगजीवन राम चोंक से बस्ती दानिशमंदा रोड मुख्य है । उन्होंने बताया कि जल्द ही जिन एरिया में सीवर की पाइप लाइन नही है वहाँ पर सीवर की पाइप लाइनडालने का काम और पीने के पाइप लाइन डालने की शुरआत करने जा रहे है। इस अवसर पर गुरु हरिकृष्ण नगर वेलफेयर सोसायटी वार्ड 46 बस्ती गुज़ा, प्रधान पवन सभरवाल, चेयरमैन कांत करीर, जनरल सेक्रेटरी प्रदीप अरोड़ा, राकेश कुमार,रॉकी, धामी, भारत भूषण, राकेश दुआ,रोहित कपूर,धीरज,चमनलाल सभरवाल,लकी मल्होत्रा, नज़ीर मसीह, सतपाल, अशोक डालिया, रमेश, बॉबी अंगुराल, सोनू अंगुराल, बिट्टू आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *