प्रदेश में तय समय से पहले धान की खरीद शुरू होने के बावजूद भी मंडी में धान लेकर नहीं पहुंच रहे किसान

कालांवाली,(पवनशर्मा)-
सरकार ने भले ही धान की खरीद तय समय से पहले शुरू कर दी है। लेकिन कालांवाली की अनाज मंडी में बहुत कम किसान धान की फसल लेकर पहुंच रहे है। करीब दस दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक लगभग 5-6 ढेरियां धान ही मंडी में पहुंची है। जिनकी भी नमी काफी ज्यादा होने के कारण सरकारी रेट पर खरीद नहीं हो पाई है।
मार्केट कमेटी सचिव मेजर सिंह सिधू ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश भर में करीब 29 सितंबर से धान की खरीद शुरू कर दी है। हालांकि कालांवाली मंडी में धान खरीद के लिए गत 5 अक्टूबर को ही आदेश आए है। सरकार के आदेशानुसार करीब 12 नवंबर तक धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए मंडी में ला सकेंगे। उन्होंने बताया कि कालांवाली अनाज मंडी में दो खरीद एजेंसियां निर्धारित दिन के हिसाब से धान की खरीद करेगी। इस दौरान खरीद एजेंसी हैफैड की ओर से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को धान की खरीद की जाएगी। जबकि मंगलवार, वीरवार और शनिवार को डीएफएससी की ओर से धान की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मंडी में धान, बाजरा, नरमा आदि फसल खरीदने के लिए सभी तरह की तैयारियां पूर्ण है। मंडियों व खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, बिजली, शौचालय आदि के लिए उचित प्रबंध किए गए है और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा में जिस किसान ने पंजीकरण करवाया हुआ है, उसी को शेड्यूल अनुसार मंडी में बुलाया जाएगा और धान की खरीद की जाएगी। बिना शेड्यूल में जो किसान मंडी में आता है उसकी धान की खरीद नहीं होगी।
सीसीआई ने तीसरे दिन की लगभग 8 हजार क्विंटल नरमें की खरीद
कालांवाली की अनाज मंडी में नरमें की आवक तेज हो गई है। अलसुबह से ही अनाज मंडी में नरमें की ट्रालियों की लाइनें लगनी शु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *