जालंधर,(विशाल/ रोजाना आजतक)-किसानों ने मंगलवार दोपहर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला समेत कई बड़े नेताओं को सर्किट हाउस में घेर लिया। करीब 2:40 बजे किसान संगठन सर्किट हाउस के बाहर पहुंच गए। यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, भाजपा के प्रदेश उपप्रधान राजेश बाघा, भाजपा के पंजाब प्रवक्ता मोहिंदर भगत और भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रधान राज कुमार अटवाल ने दलितों के मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी।इधर, किसानों के प्रदर्शन के बीच सांपला के समर्थक सर्किट हाउस के बाहर दरी बिछा कर बैठ गए हैं और पूर्व मंत्री विजय सांपला ने उन्हें संबोधित करना शुरू कर दिया है कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसान लगातार पंजाब में भाजपा नेताओं का घेराव कर रहे हैं। सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं के पहुंचने की भनक पाकर बड़ी संख्या में किसान संगठनों के सदस्य यहां पहुंचे हैं। मौके पर भारी संख्या पुलिस बल मौजूद है। किसानों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई है। फिलहाल, पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर ही है।