जालंधर, जालंधर में नगर निगम कर्मचारियों और रेहड़ी वाला धक्का-मुक्की पर उतर आए रामामंडी में माहौल तब गरमा गया जब जिसकी कुछ फोटो वीडियो भी सामने आई। माहौल इतना गरमा गया कि रेहड़ी वाले ने जमकर हंगामा किया और गाड़ी से जब्त किए गए सिलेंडरों को जबरदस्ती नीचे उतार लिया। जानकारी के अनुसार गत दिन नगर निगम कर्मचारी रामामांडी फ्लाईओवर के पास पहुंची और उन्होंने कार्रवाई करते हुए एक रेहड़ी से सिलेंडर उठा लिया। जब रेहड़ी वाले को इस बारे पता चला तो वह सिलेंडर वापिस लेने पहुंचा। वहीं रेहड़ी वाले रामू ने कहा कि वह नगर निगम अधिकारियों को हर महीने 1500 रुपए अदा करता है। इसके बावजूद नगर निगम जबरदस्ती कर रही है। कई बार तो टीम द्वारा जबरदस्ती उनका सामान उठाने पर उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ता है। वहीं नगर निगम के अधिकारी जनक राजी बाहरी ने बताया कि रेहड़ी वाला अपने गांव चला गया था इसके बाद उसने पैसे नहीं दिए। जब नगर निगम टीम अपनी ड्यूटी करने पहुंची तो रेहड़ी वाले ने हंगामा शुरू करना शुरू कर दिया।