महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक तालुका में रविवार 5 अप्रैल की शाम एक बेहद सनसनीखेज खटना हुई। यहां के सोनेघाट ग्राम पंचायत के अंतर्गत चौघन इलाके में स्थित ‘सोना ब्रिक्स’ भट्ठे पर एक मामूली विवाद को लेकर 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
रामटेक पुलिस ने इस (Nagpur Murder) मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। मृतक युवक की पहचान 18 साल के समीर राजू ध्रुव के रूप में हुई है, जो धबाड़ी, बड़ौदाबाजार जिला, छत्तीसगढ़) का मूल निवासी था।
कब और क्या हुआ था विवाद
दरअसल युवकों का एक समूह गुरुवार 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर रामटेक गढ़मंदिर में दर्शनों के लिए गया था। इस यात्रा के दौरान एक गलतफहमी हो गई, जब युवकों में से एक ने अनजाने में मंदिर के बाहर छोड़े गए जूते-चप्पलों में से किसी अन्य व्यक्ति की चप्पल उठा ली और पहन ली।