पंजाब भाजपा के राज्य महासचिव राकेश राठौर पहुंचे सुशील रिंकू के घर

जालंधर,  पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी का हालचाल जानने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब भाजपा के राज्य महासचिव राकेश राठौर आज सुशील रिंकू के घर पहुंचे। उन्होंने सुशील रिंकू से मिलकर माता जी का हालचाल जाना।

पंजाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब भाजपा के राज्य महासचिव राकेश राठौर ने सुशील रिंकू के आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और पुष्पा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर रमन पब्बी और सनी शर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *