पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में यातायात को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ की शनिवार को शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पंजाब इस तरह की पहल करने वाला पहला राज्य है और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर चिंता व्यक्त की। राज्य में हर दिन सड़क दुर्घटनाओं में 17-18 लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने कहा कि हर महीने 500 से अधिक लोगों की मौत हो जाती है और साल में लगभग 6,000 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है। मान ने कहा कि सड़क सुरक्षा फोर्स में 144 वाहन और 5,000 कर्मचारी होंगे जो लोगों की सुरक्षा के लिए हर 30 किलोमीटर पर सड़कों पर तैनात होंगे। देश की किसी भी पुलिस के पास इतनी हाईटेक गाड़ियां नहीं है। सीएम भगवंत मान ने जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड सड़क सुरक्षा बल को लॉन्च किया। सड़क सुरक्षा बल की गाड़ियों को जवानों के साथ हर 30 किलोमीटर के दायरे में तैनात किया जाएगा. उस एरिया में कोई दुर्घटना होती है तुरन्त उसे सड़क सुरक्षा बल के जवान अस्पताल पहुचाएंगे। हादसे के वक्त समय पर नहीं पहुंचने पर उनसे जवाब तलबी भी की जाएगी। जो गाड़ियां इस फोर्स को दी जाएंगी, वो पूरी तरफ से डिजीटल होंगी। सड़क पर अगर कोई ट्राली या अन्य कोई वाहन खड़ा करेगा तो उस पर भी तुरन्त एक्शन लिया जाएगा उसका चालान किया जाएगा। सड़क सुरक्षा बल की टीमें दो शिफ्टों में काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *