लगातार ‘धुंरधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगा रही दहाड़

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये मल्टीस्टारर फिल्म लगातार दर्शकों के बीच चर्चा का टॉपिक बनी हुई है. आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है. ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे से ही शानदार शुरुआत कर दी थी और अब तक इसकी कमाई में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है.

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस और इंटरनेशनल मार्केट में शानदार प्रदर्शन किया है और ये 2026 की सबसे बड़ी स्पाई फिल्मों में से एक बन चुकी है. एक्शन, थ्रिल और दमदार कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है. वहीं रिलीज के 1 महीने बाद भी ये हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’ को टक्कर दे रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *