बंगाल का जिक्र कर ओवैसी ने यह क्या चैलेंज किया?

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ऊपर लगने वाले सबसे बड़े आरोप का जवाब दिया है. साथ ही कांग्रेस, टीएमसी, लेफ्ट पर बरसते हुए चैलेंज कर दिया कि दम है तो भाजपा को हराकर दिखाओ. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझ पर इल्जाम लगाते हैं कि ओवैसी इलेक्शन लड़ता है, तो बीजेपी को फायदा हो जाता है. अरे, बंगाल में जाकर देखो. 294 सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है, टीएमसी 250 सीटों पर, लेफ्ट फ्रंट लड़ रहा है और ओवैसी की पार्टी केवल 11 सीटों पर लड़ रही है. एक पर्चे में ओवैसी ने यह आंकड़ा लिखकर लिया था. सूरत की रैली में बोलते हुए वह इसमें से नंबर गेम समझा रहे थे.

दरअसल, बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच ओवैसी गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सूरत में रैली करने गए थे. उन्होंने कहा कि सबको दर्द यह है कि ये कौन है जिसके सिर पर टोपी है, चेहरे पर दाढ़ी है, जिसकी जबान तेज तलवार की तरह चलती है. ये 11 सीटों पर लड़ता है, तो इनको दर्द शुरू हो जाता है. इनको लगता है कि भाजपा जीत जाती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *