खुला तहसील कांप्लेक्स का चौथा द्वार, कोरोना महामारी के चलते था बंद

जालंधर,(विशाल/रोजाना आजतक)-कोरोना महामारी के चलते था बंद किये गए तहसील कांप्लेक्स का चौथा द्वार बुधवार को दिया गया। इसके साथ ही अब मास्टर तारा सिंह नगर से भी तहसील कांप्लेक्स में लोग प्रवेश कर सकेंगे। प्रवेशद्वार पर भी एक पुलिस मुलाजिम तैनात किया गया है। जो इस रास्ते से प्रवेश करने वालों की डिटेल नोट करने के अलावा उन्हें गाइड करेगा।हालांकि, डीसी घनश्याम चौधरी ने तहसील कांप्लेक्स के सभी रास्तों से प्रवेश करते हुए लोगों को डीसी ऑफिस में जरूरी कार्य को छोड़कर आने पर फिलहाल रोक लगाई हुई है। यहां तक की डीसी के नाम पर दिए जाने वाले मांग पत्र भी उन्होंने जिला प्रशासन की मेल आइडी पर भेजने की हिदायत पहले से दे रखी है। यही कारण है कि इस प्रवेश द्वार पर भी पुलिसकर्मी तैनात करके केवल जरूरी कार्यों के लिए ही लोगों को अंदर आने की इजाजत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *