कंगना रनौत और उद्धव ठाकरे: महाराष्ट्र के गवर्नर कोश्यारी की एंट्री, केंद्र सरकार को भेजेंगे रिपोर्ट!

कंगना रनौत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच जारी लड़ाई में अब महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की एंट्री हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अजेय मेहता से चर्चा की। इस दौरान ने राज्यपाल ने कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजेय मेहता इस संबंध में सीएम उद्धव को जानकारी दे देंगे। वहीं, राज्यपाल कोश्यारी भी इस विषय पर केंद्र को एक रिपोर्ट देने वाले हैं।

कंगना रनौत के ऑफिस पर कथित अवैध निर्माण की बीएमसी की कार्रवाई पर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार भरपाई करने में लगी है। अब मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खार स्थित घर और बांद्रा में उनके दफ्तर/बंगले के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने हाल ही में मुंबई पुलिस की आलोचना की थी और महानगर की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिस पर उठे विवाद के बाद उन्हें केंद्र की ओर सुरक्षा प्रदान की गयी है। शिवसेना ने उनके बयानों की निंदा की।कंगना बुधवार को हिमाचल प्रदेश में अपने घर से मुंबई लौटी थीं। उनके लौटने से कुछ समय पहले ही शिवसेना के नियंत्रण वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके बांद्रा स्थित बंगले/दफ्तर में ‘अवैध निर्माण कार्यों को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही बंबई हाईकोर्ट ने अभिनेत्री को राहत देते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *