अभिनेत्री Preetika Chauhan गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  ने टेलीविजन अभिनेत्री प्रीतिका चौहान और ड्रग पेडलर फैसल को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी. मादक पदार्थ के लिए एक सौदे के बारे जानकारी मिलने के बाद, एनसीबी-मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने शनिवार देर शाम मछुआरों के गांव वसोर्वा से दोनों को पकड़ा, और उनके पास से 99 ग्राम ‘मारिजुआना’ जब्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *