पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में सामने आया है कि वह पाकिस्तान से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से पहले इन्हें पाकिस्तान दूतावास के अधिकारी दानिश के पास भेजती थी। दानिश के निर्देशानुसार वह इनको एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। माना जा रहा है कि दानिश उन वीडियो को एडिट या डिलीट करवा देता था, जिनसे पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचता हो। वह जांच करता कि पाकिस्तान की सुरक्षा से जुड़ा कोई गोपनीय अंश वीडियो में न जाए।