कौन हैं मेलिका बराहिमी जिसने खामेनेई के जलते पोस्टर से सिगरेट सुलगाकर ईरान में भड़का दी क्रांति?

जब हुकूमत खौफ, डर को हथियार बनाकर जनता पर शासन करती है, जनता को सम्मानजनक जीवन देने में नाकाम होती है तो कभी न कभी कोई न कोई ऐसा दिन आता है जब डर, खौफ खत्म हो जाता है. जनता हुकूमत के खिलाफ सड़क पर उतर आती है. एक चिंगारी भड़कती है और हुकूमत को नेस्तनाबूत कर डालती है. नौजवानों और महिलाओं के हाथों में विद्रोह की कमान संभालने के बाद क्या होता है वो बांग्लादेश, श्रीलंका, वेनेजुएला के बाद अब ईरान में हो रहा है.

एक चिंगारी भड़की सिगरेट के कश से और पूरी दुनिया में कोहराम मच गया. ‘Cigarette smoking is injurious to health’ का प्रिंसिपल केवल भारत के लिए नहीं, पूरी दुनिया में लागू होता है. सिगरेट पीना सही नहीं ठहराया जा सकता. ईरान में महिलाओं को सिगरेट पीने की हर्गिज इजाजत नहीं है लेकिन ईरान की ही एक लड़की ने, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के जलते हुए पोस्टर से सिगरेट क्या सुलगाई, पूरी दुनिया में सुलग उठी ईरान के हालात को लेकर. तानाशाही हुकूमत के खिलाफ बगावत की इस चिंगारी का 34 सेकंड का शॉर्ट वीडियो आने वाले बहुत सालों तक बगावत के सिंबल के तौर पर याद किया जाएगा. और याद की जाएगी वो लड़की जिसे कहा जा रहा है मोर्टिशिया एडम्स. इसीलिए चर्चित चेहरा शो का चेहरा मोर्टिशिया एडम्स बनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *